पीसांगन: पीसांगन में 80+ बुजुर्गों को मतदान कराने में कृष्णा केशव के स्काउट्स ने निभाई अहम भूमिका
पीसांगन मे मतदान दिवस पर कृष्णा केशव कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 25 स्काउट्स ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर मतदान में मदद की।यह सेवा कार्य मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीणा अग्रावत के निर्देश पर, स्काउट एंड गाइड ब्लॉक सचिव नंदकिशोर वैष्णव और स्काउट शिक्षक सुरेंद्र पाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।