पीसांगन: पीसांगन हाईवे पर तेज रफ्तार में अचानक नीलगाय आने से हुआ भीषण सड़क हादसा, कार में सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल
बुधवार को शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसांगन क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए, स्थानीय की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जो उनका उपचार किया गया।