बालूमाथ: बरवाटोली में ग्राम सभा की अनुमति के बिना पहुंचे कंपनी अधिकारी, ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाया
बालूमाथ थाना क्षेत्र में खुलने वाली चितरपुर कोल ब्लॉक अंतर्गत पड़ने वाले चकला पंचायत के बरवाटोली गांव में गुरुवार, 20 अगस्त को ग्राम सभा की अनुमति के बिना प्रवेश करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने ओरिसा एलांय स्टील प्राइवेट लिमिटेड के तीन पदाधिकारियों को घेर लिया और घंटों अपने बीच बंधक बनाए रखा।