कोरांव: कोराव बाजार में लगने वाला ऐतिहासिक दशहरा मेला संपन्न, नगर पंचायत के पूर्व व वर्तमान अध्यक्ष ने कलाकारों को किया पुरस्कृत
कोरांव बाजार में महानवमी के दिन ऐतिहासिक दशहरा मेले का आयोजन हुआ। मेले में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी कलाकारों का मंचन बजरंग दल, श्री खाटू श्याम, जय श्री राम, जगन्नाथ, महाकाल और जय हनुमान कमेटी ने कराया। माता काली, सीता हरण, धनुष यज्ञ, सीता विदाई, राधा कृष्ण और सुदामा के गीत मुख्य आकर्षण रहे।