बगोदर: बगोदर में भाकपा माले ने थाना प्रभारी के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च
बगोदर में भाकपा माले ने बगोदर थाना प्रभारी के खिलाफ में शनिवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च बगोदर- सरिया रोड से निकलकर पूरे बगोदर बाजार भ्रमण करते हुए बगोदर नीचे बाजार पहुंचा,जिसके बाद बगोदर थाना के सामने नुक्कड़ सभा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बगोदर थाना प्रभारी के द्वारा 6 निर्दोष ग्रामीणों पर झुठा मुकदमा बिना जांच के कर दिया गया है।