देवबंद: श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में बिना आपत्ति सुने मतदाता सूची चस्पा करने पर जताया गया विरोध
नागल खण्ड विकास के गांव चंदेना में श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी आपत्ति सुनने के समय निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचे। जिसके बाद विद्यालय के क्लर्क ने मतदाता अंतिम सूची बिना आपत्ति का समाधान किये ही चस्पा कर दी है। जिसे लेकर विद्यालय प्रबंध समिति के कुछ सदस्यों ने कॉलेज पहुंचकर इस पर विरोध जताया है।