देवबंद: पॉलिटेक्निक के छात्र का गला कटा शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,नागल के ताजपुर की घटना
पॉलिटेक्निक के छात्र का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर की है। मृतक युवक की पहचान गौरव पुत्र पिंकी के रूप में हुई है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक गौरव पॉलिटेक्निक का छात्र था जो नागल में एक लैब पर काम करता था।