देवबंद: थाना नागल पुलिस ने गांव मीरपुर-मोहनपुर रेलवे पुल के पास से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर गौरव हत्याकांड का किया खुलासा
थाना नागल पुलिस ने एक दिन पूर्व हुई पॉलिटेक्निक छात्र गौरव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मृतक युवक गौरव के दोस्त मयंक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरव के दोस्त मयंक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में लव ट्रायंगल में गौरव की हत्या करने की बात सामने आई है।