शाहजहांपुर: फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को मिलेगा हर सरकारी योजना का लाभ: एडीएम अरविंद कुमार
शाहजहांपुर। किसानों के हित में एक बड़ी पहल के तहत अब हर किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री पूरी करें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।