शाहजहांपुर: सदर बाजार के चमकनी बहादुरगंज मोहल्ले में घर के अंदर सो रहे व्यक्ति के करीब ₹70 हजार चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
दरअसल एक व्यक्ति के घर से करीब 70 हजार रुपये चोरी हो गए। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने 9 दिन बाद फुटेज देखने पर अपने पड़ोसी को चोरी करते हुए पाया। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी बहादुरगंज निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह घर में सो रहे थे।