चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के खन्नौत नदी के किनारे बग्गू घाट की घटना है। यहां एक युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीओ सिटी पंकज पंत ने जानकारी दी है उन्होंने बताया कि एक युवक की डूबकर मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।