शाहजहांपुर: बरेली मोड़ खाटू श्याम मंदिर में जागरण कार्यक्रम का आयोजन, एसपी और ददरौल विधायक ने किया शुभारंभ
दरअसल बुधवार रात बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और ददरौल विधायक अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक का आयोजकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।