शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने तारीन जलालनगर में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
दरअसल नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा आज मोहल्ला तारीन जलाल नगर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन रोड एवं सुजात खान पुलिया तक कवर्ड नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां लगभग 100 मी नाले का कार्य बचा जिसे पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।