बल्देवगढ़: जिनागढ़ में नाली निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत
ग्राम जिनागढ़ में नाली निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की।जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को बताया कि सरपंच के द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है।लेकिन गांव के ही जयराम पाल के द्वारा नाली निर्माण कार्य नहीं होने दिया जा रहा है।जिस कारण से मोहल्लेवासी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।