बल्देवगढ़: गनेशपुरा तालाब पर मछली की रखवाली कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, घायल को बल्देवगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया
गनेशपुरा तालाब पर मछली की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पीड़ित सरजू रैकवार उम्र 45 वर्ष के द्वारा बताया गया कि जब वह तालाब पर रखवाली कर रहा था।तभी गांव के ही कमलेश रैकवार गिन्नी रैकवार काशीबाई रैकवार के द्वारा पीड़ित के साथ मारपीट की गई।जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित को बल्देवगढ़ सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।