बल्देवगढ़: लखेरी गांव में एक घर के पास लगे पेड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई, मौके पर दमकल विभाग पहुंचा
लखेरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक पेड़ में अचानक आग लग गई। आग को देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई।आग को बढते हुए देखकर मौके पर मौजूद धर्मेंद्र यादव के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची।जहां पर फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।