बल्देवगढ़: ग्राम चंदूली में 4 माह से राशन ना मिलने से हितग्राही परेशान, नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सेल्समैन पर कार्रवाई की मांग
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम चंदूली में हितग्राहियों को चार माह से राशन न मिलने के कारण परेशान हितग्राहियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।और बताया कि सेल्समेन मोतीलाल लोधी के द्वारा 3 महीने से फिंगर लगवा लिए और उन्हें राशन नहीं दिया गया।और इस माह सेल्समैन के द्वारा मात्र एक माह का ही राशन दिया जा रहा है जबकि उन्हें कुल चार माह से उन्हें राशन नहीं मिला।