बड़गांव: उदयपुर CMHO पद के लिए 2 के बीच जंग जारी, डॉ. बामनिया ने डॉ. आदित्य को किया रिलीव
उदयपुर CMHO पद पर दो अधिकारियों के बीच खींचतान तेज हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ शंकरलाल बामनिया ने मंगलवार को फिर से उदयपुर CMHO का कार्यभार संभाल लिया और पद संभाल रहे डॉ अशोक आदित्य को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया। वहीं डॉ आदित्य ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच डीडीओ पावर को लेकर विवाद बढ़ गया।