सिरसागंज: नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने ली मतदान की शपथ
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के अभियान के तहत छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली।