इटारसी: इटारसी बाजार के गांधी ग्राउंड में लोकसभा सांसद ने दीपावली बाजार के स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी की
लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे इटारसी के गांधी ग्राउंड में लगे बाजार में दीपावली की खरीदारी के दौरान स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धूप में बैठकर अपनी दुकान संचालित करने वाले दुकानदार भाइयों एवं बहनों को छाते भेंट कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया।