#भरतपुर। एसपी राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई और लखनपुर थानों का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसरों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और जनता में विश्वास पैदा कर अपराधियों पर नकेल कसें।