Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image

#भरतपुर। बयाना क्षेत्र स्थित शेरगढ़ गांव की एक डेयरी प्लांट पर गुरुवार शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने स्थानीय पुलिस और जिला विशेष टीम के सहयोग से औचक कार्रवाई की। राज्य सरकार के शुद्ध आहार अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्लांट से दूध, क्रीम और मिल्क पाउडर के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध या मिलावटी सामग्री नहीं मिली, फिर भी टीम ने डेयरी संचालक को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों के अनुसार नमूनों की शुद्धता की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS

#Bharatpur : #मोहर्रम पर्व के मध्यनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं सोहार्द हेतु

भरतपुर पुलिस हाई अलर्ट मोड में..

जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना IPS के निर्देशन में जिले के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी

@RajCMO https://t.co/Se4FS7ibKC

#Bharatpur : #मोहर्रम पर्व के मध्यनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं सोहार्द हेतु भरतपुर पुलिस हाई अलर्ट मोड में.. जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना IPS के निर्देशन में जिले के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी @RajCMO https://t.co/Se4FS7ibKC

Bharatpur, Rajasthan | Jun 26, 2026

#भरतपुर। एसपी राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई और लखनपुर थानों का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसरों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और जनता में विश्वास पैदा कर अपराधियों पर नकेल कसें।

#भरतपुर। एसपी राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई और लखनपुर थानों का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसरों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, वांछित अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और जनता में विश्वास पैदा कर अपराधियों पर नकेल कसें।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 26, 2026

#भरतपुर। लुपिन लिमिटेड के संस्थापक और प्रख्यात उद्योगपति डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि को समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा "स्मृति एवं सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भरतपुर, कुम्हेर और वैर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव सेवा और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

#भरतपुर। लुपिन लिमिटेड के संस्थापक और प्रख्यात उद्योगपति डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि को समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा "स्मृति एवं सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भरतपुर, कुम्हेर और वैर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव सेवा और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 26, 2026

#एसपी_का_नदबई_दौरा..
भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई क्षेत्र का दौरा कर लखनपुर और नदबई पुलिस थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। एसपी ने दोनों थानों में कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, रिकॉर्ड के रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ की बैठक लेकर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त बढ़ाने और वांछित व फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण किया जाए और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल कायम हो सके। इस मौके पर सीओ अमर सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

#एसपी_का_नदबई_दौरा.. भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई क्षेत्र का दौरा कर लखनपुर और नदबई पुलिस थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। एसपी ने दोनों थानों में कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, रिकॉर्ड के रख-रखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना स्टाफ की बैठक लेकर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त बढ़ाने और वांछित व फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण किया जाए और फरियादियों के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का माहौल कायम हो सके। इस मौके पर सीओ अमर सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 26, 2026

#भरतपुर। बयाना क्षेत्र स्थित शेरगढ़ गांव की एक डेयरी प्लांट पर गुरुवार शाम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने स्थानीय पुलिस और जिला विशेष टीम के सहयोग से औचक कार्रवाई की। राज्य सरकार के शुद्ध आहार अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्लांट से दूध, क्रीम और मिल्क पाउडर के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। हालांकि निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई संदिग्ध या मिलावटी सामग्री नहीं मिली, फिर भी टीम ने डेयरी संचालक को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। अधिकारियों के अनुसार नमूनों की शुद्धता की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। - Bharatpur News