#भरतपुर। लुपिन लिमिटेड के संस्थापक और प्रख्यात उद्योगपति डॉ. देशबन्धु गुप्ता की नवमी पुण्यतिथि को समृद्ध भारत अभियान संस्था द्वारा "स्मृति एवं सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भरतपुर, कुम्हेर और वैर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, मानव सेवा और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।