कटनी कलेक्टर ने मतदाताओं से बीएलओ को सहयोग करने की अपील की
कटनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने जिले के मतदाताओं से अपील की है कि जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने घरों पर पहुँचने वाले बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएँ और इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें।