कटनी: बाकल पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को सिखाया सबक, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जयप्रकाश लोधी निवासी धवाडी(खम्हरिया) एक युवती को छेड़छाड़ करते हुए परेशान कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर एसडीएम बहोरीबंद के समक्ष पेश करने पर एसडीएम द्वारा जयप्रकाश लोधी निवासी धवाडी(खम्हरिया) को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक, प्रआर अवधेश मिश्रा, समस्त थाना स्टाफ बाकल की विशेष भूमिका रही