ब्राह्मण समाज के युवाओं पर झूठे केस दर्ज करने का आरोप, कटनी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग
कटनी जिला ब्राह्मण समाज कटनी के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में ब्राह्मण समाज के युवाओं पर दर्ज किए गए कथित झूठे प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। समाज ने आरोप लगाया कि बीते कुछ महीनों में बिना ठोस साक्ष्यों के कई युवाओं पर प्रकरण दर्ज किए गए, जिससे समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है।