कटनी: इमलिया पंचायत में योजनाओं में भाई-भतीजावाद का आरोप, सरपंच-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत
कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड के अंतर्गत आने वाली इमलिया ग्राम पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे है मंगलवार को इमलिया ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सरपंच और सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।