आज मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल के प्रांगण में संकल्प संध्या कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत वर्ग 9 से 12 के छात्रों विशेष कर कमजोर छात्रों को कोचिंग के जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संध्या 5:00 से 7:30 तक विशेष कक्षाएं जिसमें इन छात्रों को को परीक्षा की तैयारी के अनुसार पढ़ाया जाएगा। इसमें यह प्रावधान है कि सेवानिवृत शिक्षक इच्छुक वरीय अधिकारी क्लास ले सकेंगे। इसमें यदि विद्यालय के शिक्षक पढ़ते हैं तो उन्हें तीन दिनों के बदले एक दिन क्षतिपूर्ति अवकाश दे होगा। उम्मीद है कि संकल्प संध्या के माध्यम से छात्रों को उनके परीक्षाओं की तैयारी मैं विशेष सुविधा प्राप्त होगी तथा उन्हें समुचित लाभ मिलेगा।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar