किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला भू - अर्जन विभाग के तत्वाधान में जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अर्जन से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
भू अर्जन कार्य हेतु किशनगंज जिलान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं यथा
भारतमाला परियोजना अंतर्गत मेजर डिस्ट्रिक्ट ग्रीन फील्ड रोड के तहत किशनगंज से बहादुरगंज तक फोर लाइन निर्माण /
गोरखपुर - सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे मार्ग /
गाइड बांध हेतु भू अर्जन अररिया- गलगलिया न्यू बी.जी रेल लाइन निर्माण परियोजना /
बिहार राज्य उच्च पथ SH -99 हेतु भू - अर्जन परियोजना /
बहादुरगंज- टेढ़ागाछ पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती हेतु निर्माण कार्य हेतु भू अर्जन परियोजना /
किशनगंज जिला अंतर्गत कटहलडांगी से धर्मकांटा चौक तक ठाकुरगंज बाईपास निर्माण परियोजना /
किशनगंज जिला अंतर्गत SH-99 (बैसा) से NH- 31( कानकी ) के बीच में महानंदा नी के अभयपुर घाट पर उच्च स्तरीय एचएलआरसीसी पुल, पहुंच पथ , गाईड बांध एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु भजन परियोजना /
असुराघाट एवं निशंद्रा घाट के बीच कंकई नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण एवं पहुंच पथ परियोजना निर्माण कार्य /
महानंदा नदी पर किशनगंज - तैयबपुर -ठाकुरगंज- गलगलिया पथ के उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण परियोजना /
किशनगंज जिला अंतर्गत हवाई अड्डा के रनवे विस्तारीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण परियोजना /
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सेंटर किशनगंज में 100 सैया वाले अल्पसंख्यक कल्याण बालिका छात्रावास में पहुंच पथ के निर्माण हेतु भू अर्जन परियोजना/
किशनगंज जिला अंतर्गत महानंदा बेसिन/ सब बेसिन अंतर्गत रतवा नदी पर दायां बायां तटबंध निर्माण हेतु भू-अर्जन परियोजना /
महानंदा बेसिन अंतर्गत कुट्टीघाट से बागडोब महानंदा बायां तटबंध निर्माण हेतु भूमि अर्जन परियोजना /
महानंदा बेसिन अंतर्गत कुट्टीघाट से झौआ महानंदा दायां तटबंध निर्माण हेतु भू-अर्जन परियोजना
कार्य प्रगति की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भू अर्जन से संबंधित सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से शीघ्र निष्पादित करेंगे , शिविर लगाकर एलपीसी यथाशीघ्र निर्गत करेंगे,साथ ही रैयतों का भुगतान अविलंब रूप से सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व , जिला भू अर्जन पदाधिकारी , अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी , डीसीएलआर ,सभी अंचलाधिकारी सहित अधियाची विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे । #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals
District Kishanganj
Kishanganj Police
Dilip Jaiswal
जिला प्रशासन अररिया