किशनगंज जिले में मिशन मोड में चल रहा UDID अभियान, सदर अस्पताल में विशेष शिविर का सफल आयोजन
किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार, जिले में लंबित UDID (Unique Disability ID) आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु 'मिशन मोड' में प्रखंडवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल, किशनगंज में चिकित्सा मूल्यांकन एवं निबंधन शिविर का आधिकारिक संचालन किया गया। प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस शिविर में कुल 102 आवेदक उपस्थित हुए। शिविर में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा 97 आवेदकों का चिकित्सीय मूल्यांकन (Physical Assessment) पूर्ण किया गया तथा प्रक्रिया को त्वरित करते हुए 5 पूर्व से प्रमाणित दिव्यांग आवेदकों को स्थल पर ही तत्काल UDID कार्ड हस्तगत करा दिए गए।
जिले में शत-प्रतिशत लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु शेष बचे प्रखंडों में भी विशेष शिविरों का आयोजन निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को CHC ठाकुरगंज में 204 लंबित आवेदनों के लिए, 20 एवं 21 जुलाई 2026 (सोमवार - मंगलवार) को CHC दिघलबैंक में 332 लंबित आवेदनों के लिए तथा 22 एवं 23 जुलाई 2026 (बुधवार गुरुवार) को CHC कोचाधामन में 357 लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु शिविर लगाए जाएंगे।
इन आगामी शिविरों के सुचारू संचालन हेतु सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों (MOIC) को शिविर स्थल पर निर्बाध डाटा एंट्री के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्य द्वार एवं कक्ष के बाहर अनिवार्य रूप से "UDID विशेष शिविर" और "मेडिकल बोर्ड" के स्पष्ट संकेतक (Signage) लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO), जीविका (DPM) एवं विकास मित्रों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार कराएं तथा लंबित आवेदकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं महादलित व अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के निवासियों को आगामी शिविरों में लाना सुनिश्चित करें। इस कार्य को प्रशासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #viralreels #venezuela #newyork #2026Goals