पटना ग्रामीण: पटना SSP के निर्देश पर शक्ति दल का विशेष अभियान, महिलाओं से संवाद कर किया जागरूक
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर मंगलवार की रात्रि महिला सुरक्षा हेतु गठित शक्ति दल ने सेंट्रल SP दीक्षा और सचिवालय DSP अनु कुमारी के नेतृत्व में बोरिंग रोड, मरीन ड्राइव, श्रीकृष्णापुरी व दीघा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रात्रि करीब 8 बजे से करीब 12 बजे तक चलाए गए अभियान में छात्राओं व महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा हेतु जागरूक किया।