पटना ग्रामीण: पटना: कुएं में मिली बैंक मैनेजर की लाश, परिजनों ने कहा- जहर पिलाकर की गई हत्या
पटना के बेउर थाना क्षेत्र में कुएं से बरामद बैंक मैनेजर अभिषेक वरुण की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभिषेक को जानबूझकर नशा पिलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। अभिषेक एक पारिवारिक समारोह में गए थे,जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 15 जुलाई की सुबह उनकी लाश कुएं में मिली।