पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने आयोजित किया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, एनसीसी कैडेट हुए शामिल
पटना पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर 12 बजे NCC प्रशिक्षण केंद्र, राजेन्द्र नगर में "साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं,विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग सिखाना था। कार्यक्रम में साइबर अपराधों की वर्तमान प्रवृत्तियाँ से बचने की जानकारी दी गई।