ब्यौहारी: धनतेरस पर घर आया नया ट्रैक्टर पलटा, चालक सुरक्षित
ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम तेंदुआढ़ में धनतेरस पर खरीदा गया नया ट्रैक्टर शनिवार सुबह करीब 7:54 बजे घर के पास ही अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर खेत की मेड़ के किनारे चारों पहिए ऊपर करके पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि चालक बसंतलाल पटेल सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।वीडीओ शनिवार सुबह 8 बजे