फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, APK फाइल से मोबाइल पर करता था कब्जा
फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, APK फाइल से मोबाइल पर करता था कब्जा
देवघर पुलिस ने मधुपुर से फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी कैशबैक और रिफंड का लालच देकर लोगों को एपीके फाइल इंस्टॉल करवाता था. पुलिस ने तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं
फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, APK फाइल से मोबाइल पर करता था कब्जा
देवघर:- साइबर ठगी के लिए अपराधी अब फर्जी बैंक अधिकारी या ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. इसी तरह के एक मामले में देवघर पुलिस ने मधुपुर से 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर फ्लिपकार्ट, अमेजन, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक जैसी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. �