Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहनें भाई के माथे पर क्यों लगाती हैं तिलक? यमराज से जुड़ी है ये पौराणिक कथा, जानें पूजा विधि और महत्व
भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा कैसे शुरू हुई? यमराज-यमुना से जुड़ी है कथा! bhai dooj
Bhai Dooj 2026: भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। कभी नोकझोंक, कभी रूठना-मनाना और कभी एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा… इस रिश्ते की हर भावना अपने आप में खास होती है। इसी प्यार और विश्वास को समर्पित है भाई दूज का त्योहार। दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।हिंदू ग्रंथ पढ़ें
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा कहां से शुरू हुई? इसके पीछे सिर्फ भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी एक दिलचस्प पौराणिक कथा भी है। आइए जानते हैं �