जमशेदपुर : CISCE ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने वर्ष 2027 की ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, 12वीं की परीक्षा 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक और 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित होगी। देश-विदेश से कुल 3,79,980 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे, जिनमें ICSE के करीब 2.70 लाख और ISC के 1,10,025 परीक्षार्थी शामिल हैं। जमशेदपुर से 10वीं में लगभग 8,000 और 12वीं में करीब 5,500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे और वसंत पंचमी पर परीक्षा नहीं होगी। ईद की तिथि चांद दिखने पर निर्भर करेगी। परीक्षा होम सेंटर में आयोजित की जाएगी और बोर्ड द्वारा पर्यवेक्षक तैनात किये जाएंगे। ICSE की परीक्षा 76 विषयों में 2,835 केंद्रों पर और ISC की परीक्षा 60 विषयों में 1,477 केंद्रों पर होगी। झारखंड से ICSE में 17,201 और ISC म�