कौंच: कोंच में चंदकुआं चौराहे पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नालों की सफाई को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हुई नोकझोंक
Konch, Jalaun | Aug 19, 2026 कोंच में चंदकुआं चौराहे पर बुधवार दोपहर 2 बजे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार, नगर पालिका और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर नालों पर किए गए अवैध कब्जे हटाए। नगर पालिका ने बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई अभियान भी शुरू कराया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और नगर पालिका टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।