सदर: प्रयागराज: धरना स्थल खाली कराने के बाद छात्रों का हुजूम फिर उमड़ा, बैरिकेडिंग लगाकर रोकी गई भीड़
Sadar, Allahabad | Sep 10, 2026
प्रयागराज में 60 हजार प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर प्रयागराज में छात्रों का आंदोलन गुरुवार को और तेज हो गया। बुधवार रात धरना दे रहे छात्रों को हटाए जाने के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सिविल लाइंस में धरना स्थल के पास पहुंच गए। पुलिस ने धरना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।