बक्सर: समाहरणालय में राजस्व समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने संविदा कर्मी बद्री प्रसाद की सेवा समाप्त की, अन्य पर भी गाज गिरी
Buxar, Buxar | Oct 19, 2024 समाहरणालय संभागार में शुक्रवार को 3 बजे अपराहन में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन की बैठक हुई. जिसमें संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने अंचलवार विभागीय कार्यों का जायजा लिया. जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा राजस्व कर्मचारियों द्वारा दायित्व में कोताही बरतने पर गाज गिराई गई.