बक्सर: डीएम ने समाहरणालय में आम जनता दरबार में 80 फरियादियों की सुनी फरियाद, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 18, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को 2 दिन में आम जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में शामिल होने के लिए दूर दराज के प्रखंडों से भी काफी संख्या में फरियादी निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए थे. इस क्रम में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी ने सभागार में लगभग 80 आवेदनों पर सुनवाई की.