बक्सर: जिले में 24 घंटे में रोको-टोको और छापेमारी अभियान: 42 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1 लाख 80 हजार 500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Oct 18, 2024 पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारंट में 15, शराब के सेवन में 19, शराब बरामदगी में 3 व अन्य मामलों 5 अभियुक्त को जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 1 लाख 80 हजार 500 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 50 वारंट, 31 पासपोर्ट का निष्पादन किया गया।