बक्सर: जॉर्जिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में जिला की वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
Buxar, Buxar | Oct 18, 2024 जिले की महिला वुशु खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगी. अंतर्राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के लिए जिले की खिलाड़ी दीक्षा कुमारी का चयन हुआ है. जिले के वुशु खेल प्रतियोगिता के लिए दीक्षा कुमारी का चयन जिले से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली खिलाड़ी के रूप में हुआ है. जिससे जिला वुशु संघ के साथ जिले के खिलाड़ियो में ख़ुशी कायम हुई.