बक्सर: बक्सर में विश्व हिंदू परिषद ने मनाई महर्षि बाल्मीकि जयंती
Buxar, Buxar | Oct 18, 2024 विश्व हिंदू परिषद ने बक्सर स्थित जिला कार्यालय रामबाग में सुबह 11 बजे बाल्मीकि जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्र ने की। इस अवसर पर विहिप के विभाग संपर्क प्रमुख डॉ बृजेश पांडे ने वाल्मीकि जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि वाल्मीकि जी संस्कृत के आदि कवि थे।