फर्रुखाबाद: भूसा मंडी में आबादी के बीच गैस एजेंसी के संचालन से दहशत, छापेमारी में दर्जनों सिलेंडर बरामद
फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी में आबादी के बीच सपा नेता आफाक उर्फ मुन्ना द्वारा संचालित गैस एजेंसी में बड़ी संख्या में घरेलू और कामर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था। जिससे आसपास रहने वाले लोग आग के गोले पर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि घनी आबादी के बीच इस तरह गैस सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है...