ग्रेटर नोएडा: धारदार हथियार से हमला, FIR दर्ज कराने की मांग
थाना बीटा-2 पुलिस पर FIR में देरी के आरोप
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 मार्केट में 4 अक्टूबर को एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित वाल्मीकि कुमार साहनी ने थाना बीटा-2 में शिकायत देकर बताया कि आरोपी ने पहले चेहरे और फिर सिर पर कई वार किए, जिससे गंभीर चोटें आईं।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित का मेडिकल/MLC भी कराया गया है। पीड़ित ने आरोपी पर जान से मारने और चेहरा खराब करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित ने 5 अक्टूबर को थाना बीटा-2 में प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने, आरोपी की गिरफ्तारी, मेडिकल रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।#GreaterNoida #Beta2Police #NoidaPolice #FIR #PoliceAccountability