ग्रेटर नोएडा में एमएलसी चुनाव से पहले वोटों को लेकर सियासत गरमा गई है।
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का आरोप है कि पिछली बार गौतमबुद्ध नगर जिले में करीब 4,200 वोट थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर करीब 13 हजार हो गई है।
भाटी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इतने ज्यादा वोट कहां से जुड़ गए? उन्होंने बीजेपी पर वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच और कथित फर्जी वोट हटाने की मांग की थी।
उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी मामले को लेकर आज एक बार फिर वह अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन मौके पर डीएम और एडीएम मौजूद नहीं थे।
अधिकारी नहीं मिलने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।
अब देखना होगा कि एमएलसी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर उठे इन सवालों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।#GreaterNoida #MLCElection #RajkumarBhati #SamajwadiParty #FakeVoterList