आजम खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा; कब होगी अगली सुनवाई?
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को सोमवार को 4 दिन की ईडी कस्टडी रिमांड पूरी होने पर गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजने का आदेश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। तब तक आजम खान जेल में ही रहेंगे।
संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की
आजम खां से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 4 दिन तक पूछताछ की। ईडी के मुताबिक, विश्वविद्यालय से जुड़ी करीब 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 1170 करोड़ रुपये आंकी गई है।
#AzamKhan #AzamKhanNews #CourtHearing #JudicialCustody #UPNews #BreakingNews #RampurNews #CourtUpdate #आजम_खान #कोर्ट_का_फैसला #न्यायिक_हिरासत #यूपी_न्यूज
Sadar, Lucknow | Nov 16, 2026