बलरामपुर: लिलौटी के भूमिस्वामियों ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार की मांग उठाई, प्रशासन को सौंपा सामूहिक ज्ञापन
बलरामपुर रविवार ग्राम पंचायत लिलौटी के समस्त भूमिस्वामियों के राजस्व रिकॉर्ड में नामों की त्रुटि सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में नाम गलत दर्ज होने के कारण उन्हें जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, शासकीय योजनाओं का लाभ, बैंक ऋण तथा भूमि संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।