अभाना में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल, गंभीर हालात में कराया भर्ती
दमोह। दमोह-जबलपुर मार्ग पर स्थित अभाना के पास रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसके माध्यम से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों में एक किशोर की हालत गंभीर थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। इसके चलते उसकी पहचान तथा वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों एवं घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला
Damoh, Damoh | Jun 16, 2026